Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसैफर इंटरनेट डे पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, सुरक्षित व जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार...

सैफर इंटरनेट डे पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, सुरक्षित व जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर जोर


अंबेडकर नगर। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मंगलवार को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले सैफर इंटरनेट डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग की समझ के अनुरूप डिजिटल सुरक्षा व जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट राजेश कुमार ने की। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइबर सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल ठगी के नए तरीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों व कर्मचारियों को ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा संदिग्ध लिंक और कॉल से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। अपर उप जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है और इस प्रकार की कार्यशालाएं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments