Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर10- 10 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को...

10- 10 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

भीटी अम्बेडकरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन लोगों को दस दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक इंद्रपाल यादव अपने हमराही सिपाही के साथ क्षेत्रों में भ्रमण पर निकले थे भीटी हैदरगंज रोड पर अतर बेदिया मोड़ के पास से अयोध्या जनपद अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र के सत्तीपुर बनकटवा सिरसा नियाजपुर निवासी धर्मराज उर्फ कल्लू यादव पुत्र रामदीन को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक हरकेश यादव ने खजुरी बाजार के आगे चिउटी पारा मोड़ के पास से महरुआ थाना क्षेत्र के नरसिंह दास पुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामनयन को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल सत्येंद्र मिश्रा ने पुरानी भीटी के पास से थाना क्षेत्र के पुरानी भीटी निवासी राकेश गौड़ पुत्र सूबेदार को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर निजी मुचलका भर कर छोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments