Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापावर लिफ्टिंग पुरूष प्रतियोगिता में अवध विवि को मिला कांस्य पदक

पावर लिफ्टिंग पुरूष प्रतियोगिता में अवध विवि को मिला कांस्य पदक


◆ आर्य सिंह ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में जीता कांस्य पदक


अयोध्या। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी, चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरूष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी आर्य सिंह ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस पावर लिफ्टिंग टीम के कोच प्रमोद कुमार हैं। खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ी को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

      इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेंद शुक्ला, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, क्रीड़ा उप सचिव डॉ. अनुराग पाण्डेय, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. प्रवीन सिंह, डॉ. सन्तोष गौड़, डॉ. सीमा पाण्डेय, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, सुरेश  सिंह, मो. अयूव  सिद्दीकी, स्वाती  उपाध्याय सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments