Friday, March 6, 2026
HomeNewsअवध विश्वविद्यालय 27 वां दीक्षांत समारोह - 97 विद्यार्थियों को मिली पीएचडी...

अवध विश्वविद्यालय 27 वां दीक्षांत समारोह – 97 विद्यार्थियों को मिली पीएचडी की उपाधि


◆ भारत का लोकतंत्र और संस्कृति हमारी धरोहर : कुलाधिपति


अयोध्या । डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार अवधविश्वविद्यालय के परिसर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आन्दीबेन पटेल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के पूर्व कुलपति प्रो0 कुलदीप चन्द अग्निहोत्री रहे। इस समारोह की विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती डा0 रजनी तिवारी रही। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया।



विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करती हुई उत्तर प्रदेश राज्यपाल व कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि अयोध्या अनादिकाल से हमारी सांस्कृतिक समृद्धता का प्रतीक रही है। इसे आचार्य नरेन्द्रदेव एवं डॉ0 राममनोहर लोहिया जैसे राष्ट्रदृष्टा की कर्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है। विश्वविद्यालय राष्ट्र के मानव संसाधन के उत्कृष्ट विकास के केन्द्र होते है। भारत का लोकतंत्र और संस्कृति हमारी धरोहर है। आज भारत विश्व भर को योग चिकित्सा की ओर प्रवृत्त कर रहा है। हमारा देश समृद्ध विरासत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रहा है। कुलाधिपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की संकल्पना धीरे-धीरे आकार ले रही है। अयोध्या के मन्दिरों से प्राप्त फूलों से इंत्र निर्माण कर विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर रहा है।



उन्होंने कहा कि आज महिला सशक्तीकरण में प्रदेश अनुकरणीय कार्य कर रहा है। प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों में छह महिला कुलपति कार्य कर रही है। पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। राज्य विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में 80 प्रतिशत छात्राओं को स्वर्णपदक प्राप्त हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागादारी हर स्तर पर बढ रही है। यह प्रदर्शन स्वागत योग्य है और भारत के सामाजिक निर्माण की दिशा में एक सुखद संदेश है। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध परियोजनाओं के साथ वैश्विक स्तर पर शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे शैक्षिक स्तर में गुणवत्तापरक सुधार हो सके। विश्वविद्यालयों को सामाजिक भागीदारी में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा और ग्रामीण स्तर पर नागरिकों को जागरूक करना होगा। तभी सशक्त भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के पूर्व कुलपति प्रो0 कुलदीप चन्द अग्निहोत्री ने कहा कि भारत में दीक्षा की परम्परा अति प्राचीन है। दीक्षा एक पावन प्रक्रिया है। इस ऋषि परम्परा से भारत को समझने की चेष्टा करें। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत को पश्चिमी दृष्टि से समझा गया इसी कारण भारत के साथ न्याय नही हो पाया आज भारत अगड़ाई ले रहा है। इसके आप सभी सहभागी बने। सभी युवा देश के सबसे सशक्त प्रहरी है।
समारोह में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी छात्र सहभागी बने। सभी को सदाचार एवं नैतिक मूल्यों का अनुसरण करके उपाधि की सार्थकता को प्रमाणित करना है। समाज में योगदान कर सक्रिय रूप से नवनिर्माण के लिए सभी को प्रेरित करें। यहां तक पहॅुचाने वाले शिक्षक एवं माता-पिता के प्रति अपने दायित्वों को समझे।
समारोह में अतिथियों का स्वागत एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करती हुई विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने कहा कि अयोध्या की पावन धरा पर स्थापित विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन कर रहा है। विश्वविद्यालय से 764 महाविद्यालय सम्बद्ध है। विश्वविद्यालय में 6 लाख स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र अध्ययनरत है। छात्र-छात्राओं के सर्वागीर्ण विकास एवं सामाजिक व सामाजिक दायित्व का बोध कराने के लिए एनसीसी, एनएसएस तथा क्रीडा परिषद की इकाईया भी कार्यरत है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं देश-विदेश में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों एवं ख्यातिलबद्ध शोध संस्थानों में अपनी सेवायें दे रहे है।
समारोह में कुलाधिपति एवं कुलपति द्वारा सर्वोच्च अंक प्राप्त स्नातक, परास्नातक छात्र-छात्राओं को कुल 127 स्वर्णपदक प्रदान किए जायेंगे। इसमें विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक व पीएचडी में कुल 191074 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। जिसमें स्नातक के कुल 152080, परास्नातक के कुल 38897 व पीएचडी के कुल 97 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई।
कार्यक्रम से पहले कुलाधिपति द्वारा डॉ0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके उपरांत विश्वविद्यालय के 65 बटालियन एसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में राज्यपाल व अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। छात्राओं द्वारा वंदेमातरम, जल भरो कार्यक्रम एवं कुलगीत की संगीतमय प्रस्तुति की गई।
समारोह में मंहत राजू दास, महंत रामदास, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, साहित्यकार एवं शिक्षाविद्व डॉ0 प्रेमभूषण गोयल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी, एसपी सिटी अयोध्या श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री प्रभाकान्त अवस्थी, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 अनुपम श्रीवास्तव, प्रो0 एसके रायजादा, प्रो. एमपी सिंह, प्रो0 एनके तिवारी, प्रो0 फारूख जमाल, प्रो0 के0के वर्मा, प्रो0 आरके तिवारी, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 तुहिना वर्मा, प्रो0 अनूप कुमार, सहायक कुलसचिव डॉ0 रीमा श्रीवास्तव, मो0 सहील प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 अशोक राय सहित बड़ी संख्या में सदस्य छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments