Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedचौथी बार स्थगित की गई टैक्सी स्टैंड की नीलामी

चौथी बार स्थगित की गई टैक्सी स्टैंड की नीलामी


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र की टैक्सी स्टैंड की बुधवार को होने वाली नीलामी को अधिशासी अधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण पुनः स्थगित कर दी गई है जिससे तमाम आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है लोगों का कहना है कि प्रभारी अधिशासी अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष के आपसी ताल मेल न होने के चलते टैक्सी स्टैंड की नीलामी नहीं हो पा रही है । इससे पूर्व टैक्सी स्टैंड की नीलामी के लिए दो बार 27 मार्च व 3 अप्रैल को निश्चित की गई थी परंतु इसे निरस्त कर दिया गया पुनः  15 अप्रैल को नीलामी की तिथि घोषित की गई लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष के अस्वस्थ होने के कारण स्थगित कर दिया गया था तत्पश्चात 23 अप्रैल को पुनः निश्चित किया गया लेकिन इस बार  अधिशासी अधिकारी की तबीयत ना सही होने की चलते पुनः स्थगित कर दिया गया है अब इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर बार-बार टैक्सी स्टैंड की नीलामी निरस्त व स्थगित की जा रही है इसके पीछे क्या कारण है लेकिन इस मसले पर कोई भी कुछ  खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। नगर पालिका के बड़े बाबू राम प्रकाश पांडे ने बताया कि अधिशासी अधिकारी की तबीयत खराब होने की चलते नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments