Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबच्चा वार्ड में खाना मांगने पर तीमारदार से दुर्व्यवहार

बच्चा वार्ड में खाना मांगने पर तीमारदार से दुर्व्यवहार


अयोध्या। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक भर्ती बच्चे की तीमारदार महिला को खाना मांगने पर स्टाफ ने अपमानित कर दिया। मामला बढ़ने पर अन्य तीमारदार भी महिला के समर्थन में आ गए ।

मण्डलायुक्त ने हाल ही में निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर डाइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे के तीमारदार के लिए नियमित डाइट भेजी जानी चाहिए थी, लेकिन शनिवार को उसकी डाइट नहीं पहुंची।

जब तीमारदार महिला ने खाना मांगने के लिए भोजन ट्रॉली तक जाकर पूछा, तो स्टाफ ने उसके साथ अभद्रता की और अपमानजनक बातें कही। इससे आहत महिला अपने बेड पर आकर रोने लगी। घटना की जानकारी पर अन्य तीमारदार ने भी विरोध किया। विवाद बढ़ने पर स्टाफ ने भोजन उपलब्ध कराया, लेकिन महिला ने खाना खाने से इंकार कर दिया।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। यह जांच का विषय है कि संबंधित तीमारदार को भोजन क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आगे से परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त भोजन की व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments