Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछिनैती की झूठी कहानी गढ़ पैसे हड़पने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

छिनैती की झूठी कहानी गढ़ पैसे हड़पने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार


रूदौली में लकड़ी कारोबारी का वसूली एजेंट निकला झूठा, पुलाव में छिपा रखा था ₹2.60 लाख


अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को झूठी छिनैती की सूचना देने और रकम हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी रामजीत रावत लकड़ी के कारोबारी जिलानी के यहां वसूली एजेंट के रूप में कार्यरत था।

सोमवार को रामजीत ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उससे मारपीट कर दो लाख साठ हजार रुपये लूट लिए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जब गहन पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगने लगा। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि छिनैती की घटना पूरी तरह से फर्जी थी।

एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि कारोबारी जिलानी को पहले से ही रामजीत पर शक था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रामजीत टूट गया और पुलाव में छिपाकर रखे गए पूरे ₹2.60 लाख बरामद करवा दिए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments