Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासहायक लेखाकार एक लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सहायक लेखाकार एक लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


◆ खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौधा कार्यालय में तैनात आरोपी सहायक लेखाकार


अयोध्या। मृतक प्रधानाध्यापिका के जीपीएम की धनराशि आहरित करने के लिए खंड विकास अधिकारी मसौधा कार्यालय के सहायक लेखाकार ने रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत विजलेंस टीम से की गई। शिकायत पर विजलेंस की टीम ने जाल बिछाते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार मो इरफानुल हक हिसनू कटरा की पत्नी यासमीन फातिमा कम्पोजिट विद्यालय भदोखर ब्लाक मसौधा में प्रधानाध्यापिका पद पर नियुक्त थी। उनकी मृत्यु होने के बाद जीपीएस की धनराशि निकालने के लिए सहायक लेखाकर अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने रिश्वत की मांग किया। जिसकी शिकायत इरफानुल ने इसकी शिकायत सर्तकता अधिष्ठान अयोध्या से किया। जांच में शिकायत सही पायी गई। विजलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता मो इरफानुल हक को सहायक लेखाकार ने बीएसए कार्यालय के पास पैसा लेकर बुलाया। बीएसए कार्यालय पहुंचने के बाद आरोपी अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने उससे सम्पर्क किया। जहां विजलेंस टीम द्वारा एक लाख की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौधा के कार्यालय में नियुक्त सहायक लेखाकर अमरेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ थाना उत्तर प्रदेश सर्तकता अधिष्ठान सेक्टर अयोध्या में केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments