Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअरुण सिंह ने मूल्यांकन केंद्रो का दौरा कर शिक्षको के प्रति प्रकट...

अरुण सिंह ने मूल्यांकन केंद्रो का दौरा कर शिक्षको के प्रति प्रकट किया आभार


अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व मंडलीय अध्यक्ष अयोध्या अरुण कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ सभी मूल्यांकन केंद्रो का दौरा कर कल मूल्यांकन बहिस्कार में सहयोग के लिए सभी शिक्षको के प्रति आभार प्रकट किया।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि कल शहीद हुए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के परिवार को संघठन के प्रदेश नेतृत्व के प्रयास से शासन द्वारा 25 लाख रुपए तत्काल प्रभाव से प्राप्त हो गए।

दोषी पुलिस कर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है तथा302के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि दिवंगत शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रु तथा मृतक आश्रित के तहत मिलने वाली समस्त परिलब्धियों को तत्काल देने की मांग की गई है ।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डा के पी राय, सुशील कांत दुबे, राकेश कुमार मिश्रा, संजय तिवारी,श्याम केतु सिंह,महेंद्र यादव, मनोज सिंह,आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments