Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअरुण कुमार सिंह पुनः एमएलसी प्रतिनिधि बनाए गए

अरुण कुमार सिंह पुनः एमएलसी प्रतिनिधि बनाए गए

अंबेडकर नगर। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अरुण कुमार सिंह को पुनः अम्बेडकर नगर जनपद का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

अरुण कुमार सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के साथ साथ अयोध्या मंडल के अध्यक्ष भी है।

एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि अरुण कुमार सिंह को मै अपना प्रतिनिधि नामित करता हूँ।श्री सिंह सभी जिला स्तरीय बैठकों में मेरे प्रतिनिधि के रुप सम्मिलित होंगे और मेरे सभी कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

जिला स्तरीय सभी बैठकों का एजेंडा/सूचना सीधे इन्हें प्रेषित किया जाय और इनकी सभी बैठकों में उपस्थित सुनिश्चित करायी जाय।

अरुण कुमार सिंह को प्रतिनिधि बनाए जाने पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व भाजपा के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आशा राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह,राम लखन वर्मा, सुशील कांत दुबे, अखिलेश प्रताप सिंह,आनन्द प्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजय तिवारी, डा. के पी राय,प्रदीप पांडेय संतोष सिंह लवइया, आनन्द जायसवाल, सर्वेश सिंह, हृषिकेश सिंह, विनोद यादव, डा. संतोष सिंह कुलदीप सिंह  आदि ने प्रतिनिधि बनाए जाने पर मा. देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments