Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

0
207
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। कटका पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी व अर्जेस श्रीवास्तव के संग चेकिंग कर रहे थे  इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बुध्दी बाजार के निकट नहर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा जिसे  दौड़ा कर पकड़ लिया गया पूछताछ में उस ने अपना नाम सुरेश राजभर पुत्र रामलोचन  निवासी मसोढा थाना कटका बताया जिस की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद 312 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद हुई जिसे  हिरासत में लेकर आर्मस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here