Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राधिकरण की टीम से विवाद करने वाला गिरफ्तार, अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण...

प्राधिकरण की टीम से विवाद करने वाला गिरफ्तार, अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की हो चुकी है कारवाई

अयोध्या। अवैध निर्माण को लेकर मौका निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण की टीम से विवाद करने वाले मार्केट स्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले थाना कैंट में विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। प्रशासन व विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कारवाई की थी।
पुलिस ने बताया कि नियावां चौराहा स्थित अवैध निर्माण में मौका निरीक्षण में विकास प्राधिकरण की टीम गयी थी। इस दौरान प्रेम कुमार सोनी पर राजकीय कार्य में बाधा डालना, गाली गलौज करने का आरोप लगा था। जिसमें विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह की तहरीर पर प्रेम कुमार सोनी निवासी बल्ला हाता रिकाबगंज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नियावां से गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments