Saturday, March 7, 2026
HomeNewsट्रस्ट तथा प्रशासन से सम्पर्क कर सुविधाओं को करें व्यवस्थित - तरूण...

ट्रस्ट तथा प्रशासन से सम्पर्क कर सुविधाओं को करें व्यवस्थित – तरूण चुग


◆ श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा को लेकर आवास व्यवस्था का किया निरीक्षण


अयोध्या। श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा को लेकर बनाई जा रही टेंट सिटी का भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने निरीक्षण किया। टेंट सिटी में जल व्यवस्था, भोजन भण्डारा स्थल, किचन तथा काटेज को देखा। टेंट सिटी में जल व्यवस्था के लिए कुल 9 बोरिंग की गई है। जिसे गुरूवार तक पूर्ण करने का निर्देश दिए। टेंट सिटी में 6 स्थलों सहित अयोध्या धाम में  21 स्थलों पर भण्डारे की व्यवस्था की गई है। कारीगर व हेल्पर को लेकर कुल 150 व्यक्ति प्रत्यके भण्डारें में रहेगें। कारीगरों का आना शुरू हो गया है। उन्होनें सामाग्री की उपलब्धता तथा भोजन का मीनू बदलते रहने तथा समयबद्ध तरीके से भोजन तथा अल्पाहार की व्यवस्था का निर्देश दिया। काटेज के बाहर व भीतर नियमित रूप से साफ-सफाई करने को कहा। मेडिकल कैम्प में हमेशा कार्यकताओें की उपलब्धता रहे ऐसी व्यवस्था बनाने का निर्देश व्यवस्था प्रमुख को दिया। निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अमल गुप्ता, हरभजन गौड़ मौजूद थे।

निरीक्षण के उपरान्त सर्किट हाउस में भोजन व आवास व्यवस्था प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में सभी तैयारियों को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज विश्व की धर्मिक राजधानी के रूप में उभरा है। देश-दुनिया से राम भक्त रोज हजारों की तादाद में आ रहे है।ं यहां आने वालों को उनके प्रांत के अनुसार भोजन मिले, रहने का अच्छा प्रबंध हो, पानी की उपलब्धता हो और वह भगवान राम की भक्ति में लीन हो। इस तरह की सुविधाओं को हम सभी को व्यवस्थित करना है। इसके लिए ट्रस्ट तथा प्रशासन से लगातार सम्पर्क में रहें। हर लोकसभा क्षेत्र से 5 हजार लोगों को दर्शन करवाने की योजना है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, विधायक वेद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भोजन व्यवस्था प्रमुख मिथिलेश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, अरविंद सिंह, विशाल सिंह बाबा, रमन सिंह सहित व्यवस्थाओं के प्रमुख मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments