Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतहसील परिसर में होती रही एंटी करप्शन टीम की चर्चा, लोगों में...

तहसील परिसर में होती रही एंटी करप्शन टीम की चर्चा, लोगों में देखा गया भय


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस एंटी करप्शन टीम द्वारा घूसखोर लेखपाल को पकड़े जाने के बादअब भी लोगों में एंटी करप्शन टीम का भय बना हुआ है । विदित हो कि बीते बुधवार को तहसील परिसर मे घूस लेते समय एक लेखपाल रामजस को एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा था इसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार  को एक चार पहिया वाहन ब्लॉक परिसर मे आ पहुची जिसे देख लोगों मे हडकंप मच गया कि जिसे लेकर पूरे दिन तहसील में चर्चा का विषय बना रहा कि आज भी टीम यहां मौजूद है जो लोगों की जुबान पर रही लोगों में चर्चा है कि अभी कुछ लोग एंटी करप्शन टीम के रडार पर हैं जिन्हें जल्द ही यह टीम गिरफ्तार कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments