Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंशु की सकुशल वापसी से गमगीन घर में लौटी रौनक

अंशु की सकुशल वापसी से गमगीन घर में लौटी रौनक

अंबेडकर नगर। नगर क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी किराना व्यवसाई मिठाई लाल गुप्ता का 11 वर्षीय पुत्र अंशु गुप्ता दस दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। बालक की अचानक गुमशुदगी से परिजनों की चिंताओं का ठिकाना न रहा। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारियों सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों में खोजबीन की, किंतु कोई सफलता नहीं मिली।

बालक की बरामदगी के लिए परिजनों ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उसकी जानकारी देने वाले को नगद इनाम देने की घोषणा की। इसके बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने दो दिन बाद अकबरपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस टीम ने खोजबीन तेज की और अथक प्रयासों के बाद अंशु गुप्ता को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालक को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बालक की सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम का आभार जताया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय की सराहना करते हुए उन्हें एक संवेदनशील और सक्रिय अधिकारी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments