Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में बना एक और विश्व रिकार्ड, 14 लाख दीपों से उकेरी...

अयोध्या में बना एक और विश्व रिकार्ड, 14 लाख दीपों से उकेरी गई प्रभु राम की आकृति

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या में एक और विश्व रिकार्ड की साक्षी बनी। साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड में 14 लाख रंग बिरंगे दीपों से भगवान श्री राम की छवि उकेरी गई। अयोजन समिति के लोगों को वर्ल्ड रिकार्ड टीम ने इसका प्रमाण पत्र दिया। केन्द्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे के नेतृत्व में बिहार के सिद्धेश्वर बिहार से अयोध्या तक आविर्भाव एवं अभ्युदय रथ यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर दीपकों से बनी आकृति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्र के भजनों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिवेश को राम मय कर दिया। विजय यादव के फरवाही नृत्य से अयोध्या की लोक कला का प्रर्दशन हुआ। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या महोत्सव-2024 की पत्रिका पंखुड़ी का हुआ लोकार्पण किया गया।

बिहार से आने वाली यात्रा के साथ राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश शर्मा, गोपाल जी सांसद, पवन यादव विधायक बिहार, हरि साहनी नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद, अयोध्या के संत भरत दास, लक्ष्मण किलाधीश्वर, वैदेही वल्लभ शरण मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा 500 वर्षों के संघर्ष के बाद प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मर्हूत आया है। हम सभी बड़े भाग्यशाली है कि हमारा जन्म उस पीढ़ी में हुआ जो भगवान को दिव्य अलौलिक भवन में विराजते देख रहे है। मोदी जी की सरकार में अयोध्या अद्वितीय विकास हो रहा है। यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को यहां आने के बाद आध्यत्मिकता के साथ विकास का एक सुखद अनुभव होगा।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या हर वर्ष दीपोत्सव में दीपों के जलने से एक विश्व रिकार्ड की साक्षी बनती है। परन्तु आज यहां 14 लाख रंग बिरंगे दीपों से भगवान की आकृति उकेरी गई है। जो विश्व रिकार्ड है। आज तक ऐसा कहीं नही हुआ। डबल इंजन की सरकार में वैश्विक स्तर  पर अयोध्या को अपनी गरिमा के अनुरूप सजाया जा है। जन्मों के पुण्य फलीभूत हुए तो अयोध्या में जन्म हुआ तथा श्री राम को भव्य भवन में विराजते देख रहे हैं।

इस अवसर पर महेश ओझा, नाहिद कैफ, विवेक पाण्डेय, अरूण द्विवेदी, विजय यादव, रिचा उपाध्याय सहित अयोध्या महोत्सव न्यास के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments