Saturday, March 7, 2026
HomeNewsमहंत राजूदास का एक और विवादित बयान, सपा महिला सभा ने दिया...

महंत राजूदास का एक और विवादित बयान, सपा महिला सभा ने दिया तहरीर


◆ एक वीडियो हुआ है वायरल, जिसमें महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे है राजूदास


◆ पूर्वमंत्री सहित कई सपा नेताओं ने वीडियों शेयर करके किया है कारवाई की मांग


अयोध्या। सपा व महंत राजूदास के बीच बीते कुछ दिनों चल रही जुबानी जंग ने अमर्यादित रुप ले लिया। महंत राजूदास का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर सपा नेताओं द्वारा शेयर किया जा रहा है। इस बयान को लेकर सपा महिला सभा ने कोतवाली नगर व थाना रामजन्मभूमि पर तहरीर दी है। इससे पहले महंत राजूदास ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के उपर स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके जवाब में सपाईयों ने राजूदास पर बयान जारी करते उन्हें एक बीमारी से ग्रसित बताया था। जिसके पलटवार में राजूदास द्वारा पुनः विवादित बयान दिया गया।
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव का कहना है कि जिस तरह से राजूदास लगातार बयानबाजी कर रहे है। पहले उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी की। जिसमें कोई कारवाई न होने पर उनका मनोबल बढ़ गया। अब सपा से जुड़ी महिलाओं पर टिप्पणी कर दी। इसकी समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है। इनका बहिस्कार होना चाहिए। मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर आये थे। यहां से थाना रामजन्मभूमि भेजा गया है। थाना रामजन्मभूमि में हम प्रकरण में हर हाल में एफआईआर दर्ज करायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments