Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइन्नोवेटिव माइंड्स एकेडमी में मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

इन्नोवेटिव माइंड्स एकेडमी में मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

अयोध्या। इन्नोवेटिव माइंड्स एकेडमी में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि लघुवाद न्यायाधीश प्रशांत शुक्ला व विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार द्विवेदी, एच. आर.चौरसिया, मदन मोहन त्रिपाठी, ए.एन. तिवारी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। बच्चों द्वारा इस अवसर पर विभिन्न रेसों में प्रतिभाग किया गया। जिसमें जंप विथ ब्लाक, बैलेंसिग इन बाल्स, फन विथ बॉल, 100मी. 200मी. 400मी., 800मीटर रेस, रिले रेस शामिल है। बच्चों ने पीटी, योग-पिरामिड बॉल ड्रिल ,फ्लैग ड्रिल बंगाली डांस, अतुल्य भारत पर आधारित विभिन्न प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य महीप कुमार तिवारी विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. सी पी तिवारी और एएन तिवारी, आर. एस.पाण्डेय ने सभी विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विद्यालय की प्रबंधिका मंजू सुरतानी, निदेशक डॉ महेश सुरतानी ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को गिफ्ट प्रदान किए । कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र त्रिपाठी अनुष्का यादव हेमाद्री वर्मा, पीयूष तिवारी व यशोवर्धन सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन कंचन सिंह, जितेंद्र सिंह, रितिका केवलानी, सौम्या सिंह, एच एन यादव और उप प्रधानाचार्य विशाल मौर्य के द्वारा किया गया। विद्यालय के चारों सदनों द्वारा भारतीय संस्कृति एवं धरोहर,महिला शशक्तिकरण पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई। बच्चों ने भारत के प्रदेशों पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत कर जनमानस को भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पीएसी सदस्य, अभिभावकगण व शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments