Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव


◆ दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत कर समाज को दिया संदेश


मिल्कीपुर, अयोध्या।  तहसील क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराबंकी के एमएलसी अंगद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। इसके बाद इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा उपस्थिति आगंतुकों का मन मोह लिया। कालेज के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से दहेज प्रथा के ऊपर नाटक कर चेतना शून्य समाज में संदेश देने का कार्य किया।

इस मौके पर इंटर कॉलेज में बच्चों के बीच लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़,कबड्डी आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक गोपाल जी गुप्ता तथा संचालन प्रिंसिपल शिवांगी गुप्ता ने किया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता विकास श्रीवास्तव उर्फ बंटी श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्र, अर्जुन सिंह, इंटर कॉलेज के संस्थापक रामजी गुप्ता, गायत्री तिवारी, प्रधान विजय सिंह, ऋषभ कसौधन समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments