Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकेन्द्रीय विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर अनीश पांडेय का हुआ चयन,...

केन्द्रीय विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर अनीश पांडेय का हुआ चयन, लोगों ने दी बधाइयां

अंबेडकर नगर। केंद्रीय विद्यालय में प्रवक्ता पद पर चयनित होकर अनीश पांडेय ने जिले का मान बढ़ाया है। चयन के उपरांत घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिला मुख्यालय से सटे शिव बाबा के निकट दुल्लापुर निवासी अनीश पांडे पुत्र राजमणि पांडे का चयन केंद्रीय विद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर हुआ है। अनीश की लिखित परीक्षा 17 फरवरी व साक्षात्कार 15 मई को उड़ीसा के कटक में हुई थी। अनीश वर्तमान में कानपुर के एक प्रतिष्ठित कोचिंग में पढ़ाते हैं। अनीश ने अपने हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा जिले के दरगाही राम लहन इन्टर कॉलेज व स्नातक की शिक्षा देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी से की है। अनीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एवम छोटे चाचा सुनील पांडे को दिया है। उन्होंने बताया कि चाचा के मार्गदर्शन में उन्हें या सफलता मिली। अनीश के पिता किसान है। घर पर सगे संबंधियों ने पहुंच कर अनीश को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments