Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपने पालतू कुत्ते की पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ पशु प्रेमी...

अपने पालतू कुत्ते की पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ पशु प्रेमी ने किया शिकायत

अयोध्या। सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा अपने पालतू कुत्ते को मारने का वीडियों वायरल हुआ। वायरल वीडियों में एक युवक कुत्तें को मार रहा है। जिसका विरोध मोहल्ले वाले कर रहे है। मामले को लेकर एनीमल वेलफेयर के सदस्यों ने कोतवाली नगर में शिकायत की है। जिसमें कारवाई की मांग की जा रही है।
मोहल्ले वालों का आरोप है कि रोहिणी कालोनी का निवासी युवक शराब के नशें में कुत्ते की पिटाई करता है। मोहल्ले वालों के रोकने पर उन्हें भी धमकी देता है। वहीं अयोध्या एनीमल वेलफेयर की कार्यकर्ता सुनीता जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर युवक द्वारा पालतू कुत्ते को मारने पीटने का वीडियों वायरल हुआ है। जो पालतू पशुओं के खिलाफ अत्याचार को प्रदर्शित कर रहा है। सुनीता ने मांग की है कि युवक के खिलाफ कारवाई की जाय। वहीं अयोध्या एनीमल वेलफेयर के संचालक जयंत चन्द्रा ने साहबगंज चौकी पर भी शिकायत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments