Friday, February 7, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस पिटाई से गुस्साए प्रसाद व्यापारियों ने किया प्रर्दशन

पुलिस पिटाई से गुस्साए प्रसाद व्यापारियों ने किया प्रर्दशन

Ayodhya Samachar


◆ हनुमान गढ़ी के पास की घटना, पिटाई से व्यापारी का सिर फूटने का आरोप


अयोध्या। रामनगरी में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी पर दुकानदार ने पिटाई का आरोप लगाया। पिटाई के बाद व्यापरियों तथा पुलिस के बीच कहा सुनी कहासुनी हुई जिससे विवाद और बढ़ गया। हनुमान गढ़ी के आस-पास के व्यापारी अपनी दुकाने बंद करके पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे बाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद व्यापारी माने तथा दुकानें खोल दी।

             शुक्रवार दिन में हनुमान गढ़ी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लगी हुई थी। कुछ व्यापारी लाइन में घुसकर प्रसाद तथा पानी की बोतल बेंच रहे थे। व्यापारियों का आरोप है कि एक पुलिस अधिकारी ने व्यापारी अजय कुमार की पिटाई कर दी जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद व्यापारियों तथा पुलिसकर्मियों के बीच बहस होने लगी। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर नारेबाजी करने लगे। जिससे विवाद और बढ़ गया। लगभग दो घंटे तक दुकानें बंद रहीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकाने खोल दी।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि हनुमान गढ़ी में आज बहुत भीड़ थी। पोस्ट आफिस तक लाइन लगी हुई थी। इस बीच कुछ व्यापारी लाइन में घुस कर अपना समान बेच रहे थे। जिसमें आपस में कुछ गलतफहमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि एडीएम सिटी की मौजूदगी में व्यापारियों से वार्ता कर मामले को सुलझा लिया गया है। व्यापारियों की बात पर भी गौर किया गया है।


सपा नेता ने सरकार पर लगाया व्यापरियों के उत्पीड़न का आरोप


समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से योगी की सरकार बनी है तब से अयोध्या के व्यापारी और अयोध्यावासी पुलिस के उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। लगातार व्यापारी और अयोध्या में रहने वाली प्रभु श्री राम की प्रजा योगी सरकार के अधिकारियों के द्वारा ठगे, लूटे, मारे पीटे जा रहे हैं।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments