Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी टूटने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की फोटो की वायरल, मुकदमा...

शादी टूटने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की फोटो की वायरल, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकरनगर। तीन वर्ष से शादी का सपना संजोये युवक-युवती की शादी टूटने से नाराज  युवक ने युवती के अश्लील वीडियो व फोटो सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत पर कटका पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कटका थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस से शिकायत किया कि उस की बहन की शादी जलालपुर के एक मोहल्ले में हुई है और  विपक्षी अजय पुत्र सुखमंगल बहन का भांजा है जिससे उसका परिचय होगया और बीते तीन वर्ष से दोनों मे बात चीत होने लगी थी। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला भी कर लिया। परंतु जब शादी का रिश्ता लेकर युवती के  परिजन युवक के घर पहुंचे तो युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। जिस के चलते युवती के पिता ने दूसरी जगह शादी तय कर दी। जिससे नाराज विपक्षी ने उस की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया ताकि युवती की शादी टूट जाये। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय निवासी फरीदपुर के विरुद्ध आई टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।  कटका थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments