Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतथा कथित चिकित्सक ने युवती से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज 

तथा कथित चिकित्सक ने युवती से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज 

अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार शाम एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा क्लीनिक पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सरकार के कठोर कार्रवाई के बाद मंचलो के हौसले बुलंद हो रहे है। अहिरौली थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासीनी पीड़िता की तबियत खराब थी,वह अपने इलाज के लिए सोमवार लगभग दो बजे के करीब निनामपुर कटेहरी स्थित कथित चिकित्सक इंद्रजीत भारती के क्लीनिक पर इलाज के लिए गई थी, जहां कथित चिकित्सक इंजेक्शन लगाने के बहाने अंदर ले जाकर छेड़छाड़ किया और धमकी दी की यदि इस बात की जानकारी अपने परिवार वालों को दोगी तो सही नहीं होगा। पीड़िता डरी सहमी अपने घर आई और अपने परिजनों को देर रात बात बताई तो परिजन ने आरोपी चिकित्सक से संपर्क कर संबंधित घटना की जब जानकारी चाही तो आरोपी चिकित्सक ने धमकाते हुए कहा की हमने इस तरह का कोई कृत्य नहीं किया है ऐसी स्थिति में पीड़ित के परिजनों ने रात के समय 112 नंबर पुलिस को फोन कर जानकारी दी और 112 की पुलिस आरोपी चिकित्सक इंद्रजीत भारती निवासी ढेलमऊ को अहिरौली थाने लाई और पीड़िता ने तीन सितम्बर को लिखित शिकायती पत्र दिया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments