Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीसीएस पास करने के बाद एसडीएम बनी अनामिका, अयोध्या आगमन पर हुआ...

पीसीएस पास करने के बाद एसडीएम बनी अनामिका, अयोध्या आगमन पर हुआ स्वागत

अयोध्या। पीसीएस की परीक्षा पास करने के बाद अनामिका मौर्या एसडीएम बन गयी। अयोध्या आगमन पर उनका वजीरगंज जप्ती के पुराने रामलीला मैदान के पास स्थित फूफा के आवास पर राष्ट्रमाता सवित्रीबाई फुले ट्रस्ट द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। अनामिका ने हाईस्कूल व इंटर अयोध्या के कनौसा कान्वेंट से पास किया है। अनामिका बस्ती जनपद की रहने वाली है।

अनामिका मौर्या ने बताया कि दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई। कनौसा से हाई स्कूल व इंटर करने के बाद रामस्वरुप से बीटेक किया। पिछली बार इंटरव्यू में असफल हुई। परन्तु इसके बाद सभी ने सहयोग प्रदान किया। अगर लक्ष्य निर्धारित करके प्रयास किया जाय और कभी हार न मानी जाय तो सफलता हाथ लगती है। अनामिका के फूफा श्याम नारायन मौर्या ने बताया कि अनामिका ने बहुत मेहनत से पढ़ाई की। आज जब इस मंजिल पर पहुंच गयी है तो हम सभी को बहुत प्रसन्नता हो रही है। इस अवसर पर सपा नेता बलराम मौर्या, कांग्रेस नेता रामनरेश मौर्या, बसपा नेता रवि मौर्या, दीपाली मौर्या, देवकीनंदन मौर्या, महेश मौर्य, अंजुलता मौर्य, अभिषेक मौर्य, पीयूष मौर्य, ऋषिकेश मौर्य की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments