Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेक करने के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ अज्ञात युवक 

चेक करने के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ अज्ञात युवक 

जलालपुर अम्बेडकर नगर। बाइक रिपेयरिंग सेन्टर से अज्ञात व्यक्ति दिन दहाड़े बाइक चेक करने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया।पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हैं। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को ढूंढ नही पायी। पीडित ने मालीपुर को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। बताते चले कि जलालपुर कोतवाली अन्तर्गत भस्मा गाँव निवासी हरिकेश पाल बीते रविवार को अपनी बाइक से मालीपुर थानाक्षेत्र के आजनपारा चौराहे पर आ रहा था तभी चौराहे से पहले बाइक खराब हो गयी। जिसे बाइक चालक ठीक करने लगा लेकिन वहा एक अज्ञात व्यक्ति पहुँच हमदर्दी दिखाते हुए बनाने का प्रयास किया लेकिन बाइक नही बनी। ततपश्चात दोनो चौराहे पर स्थित एक बाइक सर्विस सेंटर पर लाये। जहा बाइक को कारीगरो ने दुरुस्त कर दिया। इसी बीच बाइक मालिक गाड़ी बनने पर कारीगर को पेमेंट करने लगा। तभी उस अज्ञात व्यक्ति ने बाइक को चेक करने के लिए बाइक को लेकर चला गया। परन्तु काफी समय तक न आने पर लोग परेशान होने लगे और खोजबीन शुरू कर दिया परन्तु कही पता नही चल सका। अन्त मे थक हार कर मालीपुर पुलिस को बाइक मालिक राजेश पाल ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया। लेकिन यह सभी घटना रिपेयरिंग सेंटर के सीसीटीवी कैमरे मे कैद है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी का सुराग नही लगा पायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments