Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक लखनऊ...

अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक लखनऊ रेफर


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के पेठिया मोड़ पर शनिवार देर रात एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नसोपुर गांव निवासी यशवंत सिंह (45) और भगवान सिंह (50) शनिवार देर रात जलालपुर से सामान लेने जा रहे थे, तभी जलालपुर से नेवादा की ओर जा रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां यशवंत सिंह का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला, लेकिन टक्कर के दौरान वाहन का प्लेट नंबर टूटकर वहीं गिर गया। जिससे वाहन की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी के रूप में होने की बात सामने आई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments