◆ अटल जी एक अप्रतिम प्रतिभा के धनी व्यक्ति – स्वतंत्र देव सिंह
अयोध्या। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यालय सहादतगंज में प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रर्दशनी का उद्घाटन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। प्रर्दशनी में विभिन्न माध्यमों से अटल जी के जीवन चरित्र को प्रर्दशित किया गया था। जल शक्ति मंत्री ने मिल्कीपुर विधान सभा के मजनाई गांव में निकली गई सुशासन यात्रा में भाग लिया। यहां उन्होंने ग्राम चौपाल भी लगाई।



