Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी के विरोध में...

राहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी के विरोध में फूंका गया पुतला


अम्बेडकर नगर। सिख समुदाय के आह्वाहन पर भाजपा ने लोक सभा मे नेता विपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध प्रदर्शन कर चौक टाण्डा घण्टाघर के पास पुतला फूंका ।विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी भी मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन में सिख समुदाय के साथ भारी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की भूमि पर राहुल गांधी के बोलने की हिम्मत नही पड़ती इसलिए विदेशों में जाकर अनाप सनाप ब्यान देते है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के विरुद्ध टिप्पणी ने पूरे देश की छवि धूमिल करने वाला प्रयास बताया। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह ने कहा कि अमेरिका में दिया गया बयान निंदनीय है उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर अंशु बग्गा,सरदार तरन जीत सिंह, टाण्डा भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल,पूर्व विधायक संजू देवी,घिसियावन मौर्या, बबुआ अग्रवाल,दीपक केडिया, प्रमोद गुप्ता,राम सूरत मौर्य, रमेश गुप्ता ,जे पी यादव,राजेश सिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments