Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअमृत कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

अमृत कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह, अन्य अधिकारियों तथा अकबरपुर नगर वासियों के साथ मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर अमृत कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नगर पालिका अकबरपुर के सभी वार्डों में निकाली गई। इसके अतिरिक्त सभी नगर पालिकाओं/ नगर पंचायतो/ ब्लाकों पर भी कलश यात्रा निकाली गई।

     आजादी का अमृत महोत्सव, योजना अंतर्गत प्रदेश में, मेरी माटी मेरा देश- अमृत कलश यात्रा ब्लॉक स्तर पर 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक कार्यक्रम तथा जिला मुख्यालय पर 13 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 27 अक्टूबर 2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम अमृत वाटिका में आयोजित किया जाएगा। 30 अक्टूबर  को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम वर्तमान में ग्राम पंचायत/नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा एवं मुठ्ठी भर मिट्टी/ अक्षत का संग्रह किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों तथा आमजनमानस को भी इस कार्यक्रम में जोड़ने हेतु अपील की है। विद्यालयो के प्रार्थना के बाद माटी गायन, सेल्फी विद पंच प्रण, जिलेवार पुरस्कार वितरण, लक्ष्य के सापेक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायतों/ नगर पंचायतो को पुरस्कृत करना, स्लोगन/ निबंध लेखन प्रतियोगिता, एनसीसी, एनएसएस , एन वाई के एवं स्वयं सेवी संगठनों द्वारा अमृत कलश यात्रा का कार्यक्रम किया जाय। स्कूल एवं कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश को समर्पित विशेष सभाए आयोजित की जाएगी। छात्र और शिक्षक पंच प्रण प्रतिज्ञा लेंगे, सेल्फी अपलोड करेंगे। वीरों का सम्मान एवं अभिनंदन।

     ग्राम पंचायत/नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर के कार्यक्रमों में सिला फलकम, पंच प्रण प्रतिज्ञा और सेल्फी वसुधा बंदन, वीरों का बंदन और ध्वजारोहण और राष्ट्रीयगान शामिल है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments