Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध की प्रसिद्ध कहावत बोलकर अभिताभ बच्चन ने जोड़ा यूपी से नाता

अवध की प्रसिद्ध कहावत बोलकर अभिताभ बच्चन ने जोड़ा यूपी से नाता


◆ सिविल लाइन में कल्याण ज्वैलर्स के शोरुम का किया उद्घाटन


◆ अयोध्या में कम्पनी ने खोला है अपना 250वां शोरुम


अयोध्या। सिविल लाइन में कल्याण जी ज्वैलर्स के उद्घाटन के दौरान सदी के महानायक अभिताभ बच्चन ने खुद की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद होने की बात कहते हुए लोगो से रिश्ता जोड़ा। उन्होंने अपने पिता के द्वारा कही जाने वाली यूपी के एक प्रसिद्ध कहावत का भी जिक्र किया। अपने प्रसिद्ध गाने की एक पंक्ति भी कही। जिसके कहने से यूपी से उनका और जुड़ाव नजर आया।

                  अभिताभ बच्चन ने कहा कि हमारी पैदाइश उत्तर प्रदेश में हुई। उसके बाद हम दिल्ली, मुम्बई व कलकत्ता में रहे। कहां उत्तर प्रदेश से ताल्लुक है। इस बारे में हमसे कहा गया। हमारे बाबूजी अवधी में कहा करते थे। हाथी घूमय गांव गांव, जेकर हाथी वोकर नाम। हम देश के विभिन्न शहरों में गये। लेकिन जहां भी गये। वहां छोरा गंगा किनारे वाला कहलाए गये। प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या आए थे। अब रामनगरी आना जाना लगा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments