Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष बने अमित सिंह व महामंत्री संतोष मिश्रा

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष बने अमित सिंह व महामंत्री संतोष मिश्रा

अयोध्या। कचहरी परिसर स्थित दस्तावेज लेखक संघ कार्यालय सदर अयोध्या का चुनाव रजिस्ट्री ऑफिस के बड़े बाबू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर अमित सिंह व महामंत्री संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष माता प्रसाद गुप्ता एवं प्रचार मंत्री अशोक कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह को सर्वसम्मति से दस्तावेज लेखक संघ कर्मचारियों ने निर्विरोध चुना गया। नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस दौरान सभी ने अध्यक्ष, महामंत्री,कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री को माला पहना कर तथा मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी। वही नवनिर्वाचित महामंत्री संतोष मिश्रा ने बताया कि दस्तावेज लेखक संघ कार्यालय सदर का चुनाव जिले का पहला चुनाव हुआ था। जिसमें अध्यक्ष पद पर अमित सिंह एवं महामंत्री के रूप में हमें चुना गया है। यहां संगठन लेखकों की समस्याओ का निवारण करने के लिए बनाया गया है। इसमें हमारे यहां जो लेखक दुर्घटना में चोटिल व दुर्घटना में मौत हो जाती थी। सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई योजना नहीं थी। इसी के चलते हम लोगों ने ये संगठन बनाया है। जिसका लाभ हमारे दस्तावेज लेखक संघ के लोगों को मिल सकेगा। इस अवसर पर नवनीत त्रिपाठी, अंकित पांडे, विशाल श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments