Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअराजक तत्वों ने छतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा प्रशासन ने लगवाई प्रतिमा

अराजक तत्वों ने छतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा प्रशासन ने लगवाई प्रतिमा


बसखारी अंबेडकर नगर। अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया महमूद पुर रामदिनसिंहपुर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जहां पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा मंगलवार की सुबह टूटी अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। और लोग आक्रोशित हो गए।प्रतिमा के क्षत्रिग्रस्त होने की खबर सुनकर बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बूझकर दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद प्रशासन के द्वारा टूटी प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा लगवाई गई।इस मामले में प्रतिमा को क्षत्रिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध ग्रामीणों ने कार्रवाई की भी मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि टूटी प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा लगवा दी गई है। साथ ही इस मामले में अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments