Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशुक्रवार की सुबह नौ बजे से अम्बेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव...

शुक्रवार की सुबह नौ बजे से अम्बेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव का होगा भव्य शुभारंभ


अंबेडकर नगर। जनपद के 29 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन की तरफ से राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर,पर विकास एवं विरासत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। 22 फरवरी को सुबह नौ बजे से भूमि पूजन एवं हवन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है इसके उपरांत 12 बजे से जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसके उपरांत महोत्सव का भव्य शुभारंभ गौरव दयाल मंडलायुक्त ,अयोध्या मण्डल अयोध्या एवं पुलिस महानिरीक्षक के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

अपराह्न चार बजे दीप प्रज्वलन व गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं अन्य नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और सांस्कृतिक विभाग एवं सूचना विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सायं सात बजे बॉलीवुड नाइट में सुप्रसिद्ध गायक शबाब साबरी द्वारा अपनी प्रस्तुतियों की जाएगी एवं रात्रि नौ बजे भोजपुरी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध गायक एवं अदाकारा अक्षरा सिंह द्वारा अपनी प्रस्तुतियां किया जाएगा।

23 फरवरी को प्रातः नौ बजे डॉग शो का आयोजन किया जाएगा, इसके उपरांत 12 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। अपराह्न चार बजे सूचना एवं संस्कृति विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम सात बजे प्रसिद्ध गायक ममता शर्मा द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दिखाया जाएगा एवं रात्रि नौ बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉ. अनामिका जैन अंबर, पदम डॉ सुरेंद्र शर्मा, शंभू शिखर,दमदार बनारसी, अभय निर्भीक की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी।

24 फरवरी को प्रातः नौ बजे बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत 12 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपराह्न चार बजे सूचना एवं संस्कृति विभाग एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। शाम सात बजे सुप्रसिद्ध गायक अल्ताफ रजा जी का कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। रात्रि नौ बजे भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता खेसारी लाल यादव द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments