Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम सचिव का महिला संग कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम सचिव का महिला संग कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

जलालपुर अम्बेडकरनगर। विकास खंड भियांव की बरौना ग्राम सभा में तैनात ग्राम सचिव का एक महिला के साथ कथित आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अयोध्या समाचार नहीं करता।

बताया जा रहा है कि पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में ग्राम सचिव सुरजीत यादव एक महिला के साथ कथित अशोभनीय हरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही गांव व आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव जरूरतमंद महिलाओं की मजबूरी का लाभ उठाकर अनुचित व्यवहार करते हैं, जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

उपजिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी भियांव को निर्देशित करते हुए आख्या तलब की गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments