Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिजी ऑर्थो सेंटर में ऑपरेशन में लापरवाही के आरोपों की होगी जांच,...

निजी ऑर्थो सेंटर में ऑपरेशन में लापरवाही के आरोपों की होगी जांच, पांच सदस्यीय समिति गठित


अयोध्या। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक निजी ऑर्थो सेंटर में हुए ऑपरेशन में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता की सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों की जांच अब स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय समिति करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुशील कुमार बनियान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। समिति को पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपनी है।

दरअसल, भाजपा नेता मधु पाठक का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन सिविल लाइन स्थित ऑर्थो सेंटर में कराया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के करीब चार माह बाद उनके पैर में लगी प्लेट टूट गई, जिससे उन्हें दोबारा इलाज कराना पड़ा। सात महीनों के इलाज में लगभग तीन लाख रुपये खर्च होने के बाद अंततः उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में पुनः ऑपरेशन कराया।

इस मामले की शिकायत मधु पाठक ने जिलाधिकारी और सीएमओ से की थी। वहीं ऑर्थो सेंटर के चिकित्सक डॉ. अब्दुस सलाम ने मरीज पर चिकित्सकीय सलाहों का पालन न करने का आरोप लगाया है।

जांच समिति की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी व नोडल नर्सिंग डॉ. संदीप शुक्ला करेंगे। समिति में डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. अरविंद सिंह और डॉ. डीके श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। सीएमओ डा. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि प्रकरण में जांच के लिए आदेश दिए गये है। जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments