Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामानक विहीन सड़क का निर्माण होने का लगाया आरोप

मानक विहीन सड़क का निर्माण होने का लगाया आरोप

अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के अमानीगंज पठानटोलिया में हुए मानक विहीन रोड़ का निर्माण करने का आरोप पूर्व सभासद ने लगाया है। पूर्व सभासद राम अंजोर यादव का कहना है कि दोनो सड़को का निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा है। एक रोड़ आगे चलकर कम कर दी गई है। मानक के विपरीत सड़क बनाये जाने की शिकायत अवर अभियंता से फोन पर किया तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत करने के लिए कहा। इसके बाद चौकी में उनके खिलाफ काम रुकवाने की शिकायत कर दी गई। पूर्व सभासद का कहना है कि वह सिर्फ मानको के अनुसार रोड़ का निर्माण करने की मांग कर रहे है। जो निर्माण हुआ है उसकी जांच होनी चाहिए। वहीं स्थानीय निवासी मो अतीक का कहना है कि एक जगह रोड़ कम हो गयी है। पहली बरसात में सड़क कई जगह खराब हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments