Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामॉल पर उपयोग की तिथि समाप्त होने के बाद मिक्स फूड ड्रिंक...

मॉल पर उपयोग की तिथि समाप्त होने के बाद मिक्स फूड ड्रिंक बेचने का आरोप

अयोध्या। खेत मजदूर संगठन ने एक मॉल पर उपयोग की तिथि समाप्त होने के बाद मिक्स फूड ड्रिंक बेचने का आरोप लगाया है। सहायक खाद्य आयुक्त को संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उनके द्वारा एक माल से खरीदे मिक्स फूड ड्रिंक के उपयोग की तिथि समाप्त हो गई थी। जिसके बाद उसे बेचना अपराधिक कृत्य है।
उन्होने कहा कि सहायक खाद्य आयुक्त ने जांच कर तुरंत कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। माल के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन इसके लिए आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देते समय भाकपा के नेता सूर्यकांत पांडे और खेत मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments