Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबुलेरो से युवक के अपहरण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बुलेरो से युवक के अपहरण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मिल्कीपुर, अयोध्या। बाईक से जा रहे युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के परसौली गांव के रहने वाले विनय पाण्डेय ने बताया कि हैरिग्टनगंज का रहने वाला बृजेश गुप्ता उससे मिलने के लिए आया था। जिसके बाद वह पास जा रहा था। रास्ते में आदिलपुर गांव के पास बुलेरो सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की व असलहा दिखाकर बुलेरों में बिठा लिया। उसकी बाईक भी अस्तिगन बाजार में उठा ले गये। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुरर आशीष निगम का कहना है कि घटना की जानकारी मिली हैं। पुलिस भेजकर जांच करायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments