Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायालय में विचाराधीन भूमि पर जबरन दीवार ढहाने का आरोप

न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर जबरन दीवार ढहाने का आरोप


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी शौर्य शुक्ला ने गांव के ही राधेश्याम व कमल नयन पर गाली-गलौज, मारपीट और उनकी दीवार गिराने का आरोप लगाया है।

पीड़ित शौर्य शुक्ला ने थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी जमीन भरतपुर इंटर कॉलेज के सामने स्थित है। आरोप है कि बीती 28 अगस्त की रात विपक्षियों ने उनकी जमीन में बनी दीवार ढहा दी और पास में रखी नकदी छीन ली। इस दौरान उन्होंने भद्दी गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। शौर्य शुक्ला का कहना है कि संबंधित भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद विपक्षियों ने जबरन दीवार गिराकर नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments