Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिले नवविवाहिता के माममले में सभी आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले नवविवाहिता के माममले में सभी आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बीते दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मिले नव विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने  सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बीते रविवार को जलालपुर थाना क्षेत्र की महमदपुर गांव निवासी रीमा पुत्री सोनू का विवाह पिछले वर्ष मई में कटका थाना क्षेत्र के नत्थू पुर खुर्द मजरा खालिसपुर गोदाम निवासी अजय के साथ हुई थी । जिसका रविवार को सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया था । इस मामले में मृतका के पिता द्वारा दहेज हत्या को लेकर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था जबकि सभी आरोपी फरार हो गए थे । पुलिस ने मामले में अजय कुमार पुत्र राम सुरेश, राम सुरेश पुत्र छोटकुन, कौशल्या देवी पत्नी राम सुरेश निवासी ग्राम नत्थूपुर खुर्द थाना कटका को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस दौरान कांस्टेबल मनोज कुमार, कृष्णानंद, महिला कांस्टेबल शिल्पी गौतम मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments