Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षा से ही चतुर्दिक विकास सम्भव –दीपक सिंह रघुवंशी

शिक्षा से ही चतुर्दिक विकास सम्भव –दीपक सिंह रघुवंशी

अंबेडकर नगर। न्यू लाइट अकादमी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में गुरुवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को विदाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मनपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि दीपक सिंह रघुवंशी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं पास कर वे जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं,उसमें मन लगाकर पढ़ाई करें, शिक्षा के दम पर ही आप डॉक्टर ,इंजीनियर, आईएएस , आईपीएस अधिकारी आदि बन सकते हैं। शिक्षा के बिना आप आगे नहीं बढ़ सकते। शिक्षा से ही छात्र छात्राओं का चतुर्दिक विकास सम्भव है।  विद्यालय प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे दिन प्रतिदिन मन लगाकर पढ़ाई करें,और आगे बढ़ने का प्रयास करें, शिक्षा के दम पर ही आप उच्च शिखर पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर बधाई दी और अन्य छात्रों को उनसे सीख लेने की नसीहत दी। इस दौरान विद्यालय में अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह, सर्वेश सिंह, ध्रुव दिवेदी, अरविंद शुक्ला, संतोष सिंह सोमवंशी, शेषमणि, अंशुल पांडे, वैभव यादव, युवराज श्रीवास्तव, आकृति पटेल, ब्यूटी मौर्य, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments