Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का...

अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

अयोध्या। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 25 दिसम्बर को राजकीय इंटर कालेज में सांसद लल्लू सिंह के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें विश्व विख्यात कवि अपनी कविताओं से अटल जी को याद करेंगे। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके पथ प्रदर्शक राजनैतिक जीवन के साथ प्रखर वक्ता व विख्यात कवि के रुप में वैश्विक स्तर पर आज भी याद किया जाता है। हिन्दी साहित्य को लेकर उनके द्वारा किये गये योगदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। उनके द्वारा लिखी गयी कविताएं हमें जीवन के पथ पर संघर्ष से सदा विजय की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती रहेंगी। अटल की जयंती पर हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए उनके सपनों के भारत निर्माण के प्रति संकल्प लेना चाहिए। जिससे राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचाराधारा को और सम्बल मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments