Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोककल्याण दिवस के रुप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

लोककल्याण दिवस के रुप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

अयोध्या। अब्बू सराय स्थित गायत्री नगर निजी कैंप कार्यालय कृष्णाकुंज पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता छोटे लाल यादव के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50 वाँ जन्मदिन पर लोक कल्याण दिवस के रूप में 21 किलो का केक काटकर मनाया गया।एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव एवं पूर्व विधायक पवन पांडेय पर उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम आयोजक छोटे लाल यादव ने कहा कि हमारे नेता का वर्तमान संघर्ष भाजपा जैसी पार्टी की तानाशाही से देश के लोकतन्त्र और संविधान को बचाने की लडाई लड रहे है। उनके इस संघर्ष में हम सभी समाजवादी लोग को एक जुट खड़े है। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की उपलब्धियो, जनहित कारी कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ जिसमें सभी लोगों ने अपने नेता के दीर्घायु होने की प्रार्थना किया और उनके सघर्षों में हर तरह की लडाई लड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर बाबू राम गौड़ पूर्व प्रमुख राम अचल यादव अवधेश कुमार यादव, समाजवादी पार्टी महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव, रामानन्द फौजी, पंकज यादव प्रांतीय संयोजक शिक्षक संगठन, पूर्व वी०एस०ए० राम लखन यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र ऊर्फ सोनू माझा राम प्रताप यादव, रामचेत यादव, राम अचल यादव, आलू, शशी यादव, रमाकान्त यादव समाजवादी पार्टी प्रवक्ता बलराम यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments