Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगा रहा है एयरपोर्ट मार्ग

सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगा रहा है एयरपोर्ट मार्ग


◆ डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर लगी है करीब 106 सोलर लाइट


◆  योजना की आई है दो करोड़ 65 लाख रुपए की लागत


अयोध्या। एयरपोर्ट जाने वाला मार्ग अब सोलर स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगा रहा है। यूपी नेडा की इस योजना में दो करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आयी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को सोलर सिटी के रुप में विकसित करने की घोषणा किया था।
अयोध्या को सोलर सिटी के रुप में विकसित करने की योजना के तहत नेडा की ओर से सरयू नदी के किनारे को स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइटों से जगमगा दिया गया है। अब रात्रि में अयोध्या का नजारा दिव्य दर्शन करा रहा है। अयोध्या के सभी घाट भी सौर ऊर्जा की लाइट से जगमगा रहे हैं। परियोजना अधिकारी नेडा प्रवीण नाथ पांडेय ने बताया की 106 स्मार्ट सोलर लाइट लगाई गई है । प्रत्येक स्मार्ट सोलर लाइट की कीमत लगभग ढाई लाख रुपया है। इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments