Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर अहिल्या सम्मान से नारी शक्ति का...

रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर अहिल्या सम्मान से नारी शक्ति का सम्मान

अयोध्या। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय सहादतगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 मई से 31 मई तक चलने वाले त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत यह आयोजन भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण और जनसेवा के प्रतीक अहिल्याबाई को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना द्विवेदी ने पाँच वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को ‘अहिल्या सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मानित महिलाओं में शकुन्तला त्रिपाठी, मालती चौहान, इन्द्रासेन, माधुरी सेन और शशिरानी शर्मा शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण और सेवा भाव का आदर्श है। उन्होंने जनकल्याण के ऐसे कार्य किए जो आज भी भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत धरोहर हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा, रानी अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। भाजपा सदैव महिलाओं की भागीदारी को सम्मान देती है और यह सम्मान समारोह उसी विचार का प्रतीक है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा, अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि सशक्त नेतृत्व केवल शासन में ही नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति के संरक्षण में भी निर्णायक भूमिका निभाता है। आज के समय में उनके आदर्शों को अपनाने की विशेष आवश्यकता है।
कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें डा. राकेश मणि त्रिपाठी, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, चन्द्रभान पासवान, राम मोहन भारती, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, बब्लू मिश्र, फयाराम वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, गोसाईगंज चेयरमैन डा. विजय लक्ष्मी जायसवाल, प्रतिमा शुक्ला और प्रसूनलता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments