Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या19 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली

19 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली


अयोध्या। 19 से 29 दिसम्बर तक जनपद अमेठी की अग्निवीर भर्ती रैली डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होगी। उक्त जानकारी देते हुये कर्नल एस0के0 मौर ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के अन्तर्गत 13 जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में लगभग प्रतिदिन 1000 अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिन्होंने अप्रैल 2023 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण किया है। यह भर्ती रैली अग्निवीर जीडी, अग्निवीर और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं कक्षा पास) ट्रेड के लिए आयोजित की जा रही है। इस रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों क्रमशः अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संतकबीर नगर, सुल्तानपुर और सिद्धार्थनगर के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments