Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआगामी 15 जून को आयोजित होने वाली बी एड प्रवेश परीक्षा को...

आगामी 15 जून को आयोजित होने वाली बी एड प्रवेश परीक्षा को लेकर आयोजित हुई बैठक

अंबेडकर नगर। आगामी 15 जून को होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक किया गया। संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आयोजक बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा निर्गत निर्देश पुस्तिका में दिए गए निर्देश के क्रम में संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य आई. टी./इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संयंत्र या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, संवाद के अन्य साधन जैसे- ब्लूटूथ ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर एक दिन पहले पहुंचकर वहां अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली जाए।उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था आदि पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए।सभी केंद्राध्यक्ष परीक्षा के संबंध में जारी हुई गाइडलाइन का पालन करें और परीक्षा नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापुर्वक संपन्न कराएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र खोलने की सावधानी, सीसीटीवी की व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में ही व्यवस्थाओं को देख लिया जाए कि केंद्रों पर सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरा लगा है कि नहीं लगा है।उन्होंने कहा कि भवन में पूर्ण सफाई, बिजली एवं पेयजल की व्यवस्था होना चाहिए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments