Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश 118 मामलों...

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश 118 मामलों के सापेक्ष पांच निस्तारित

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 118 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें 05 मामले का निस्तारण मौके पर थाना प्रभारियों द्वारा करा दिया गया। शनिवार को कुमारगंज थाने पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 21 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इनायत नगर थाने पर एसडीएम मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 58 लोगों ने अपनी शिकायते पेश की। जिनमें से मौके पर मात्र 02 मामले का निस्तारण कराया गया। वही खंडासा थाना पर वरिष्ठ उपनरीक्षक विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मे थाना क्षेत्र से 39 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें मात्र 01 मामले का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हें निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर समयावधि के भीतर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments