Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापंचायत के बाद भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

पंचायत के बाद भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई द्वारा तहसील सदर हेमू कल्याणी पार्क जिला अयोध्या में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का संचालन जिला संगठन मंत्री रामसूरत व अध्यक्षता डॉ रामजनम वर्मा ने किया। पंचायत में पूर्व में लंबित समस्याएं व 14 सूत्रीय ज्ञापन नगर नायब तहसीलदार को सौपा गया। पंचायत में प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसार अनुसार जिला तहसील ब्लाक ग्राम सभा इकाई की सदस्यों की संख्या मजबूत करनी होगी और किसानो की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में बाबूराम कोरी को नगर महासचिव तथा राहुल उपाध्याय को तहसील सोहावल प्रभारी बनाया गया। पंचायत में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ रामजन्म वर्मा, प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा, जिला संगठन मंत्री रामसूरत, जिला महासचिव रामबरन, जिला उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, जिला युवा बॉडी उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोस्वामी तहसील अध्यक्ष बीकापुर अमरनाथ रंजीत पांडे ब्लॉक अध्यक्ष तरुण प्रीति पांडे जिला संगठन मंत्री दीपचंद कनौजिया, पूरा ब्लॉक अध्यक्ष लाल बहादुर वर्मा, अरुण मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर,महानगर अध्यक्ष सोनी, निर्मला कविता मीणा रेनू उर्मिला पूनम बिंदु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments